jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में भी चलने लगा बुलडोजर, बदन सिंह बद्दो से पार्क की जमीन खरीदकर बनाईं दुकानें जमींदोज

UP : उत्तर प्रदेश में माफिया के खिलाफ कार्रवाई के कारण बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात हो चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी दंबगों के खिलाफ एक्शन जारी है। टीपी नगर के जगन्नाथ पुरी स्थित ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो से खरीदे गए पार्क में बनाई गई अवैध दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात माफिया अवैध शराब तथा जमीन पर कब्जा करने के मामले में कार्रवाई के बाद से फरार है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने माफिया के अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में मेरठ में कार्रवाई की गई।

- Install Android App -

गौरतलब है कि कुख्यात शराब माफिया बदन सिंह बद्दो मेरठ में पुलिस हिरासत से भागा था। फरारी काट रहे बदन सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया : टीपी नगर के जगन्नाथ पुरी में पार्क की जमीन पार्षद राजीव उर्फ काले के साले शिव कुमार की पत्नी रेनू गुप्ता के नाम है। एमडीए की टीम ने मंगलवार को पुलिस को साथ लेकर दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। शिवकुमार ने यह दुकान पटेल नगर के कबाड़ी नईम को किराए पर दी हुई है। सोतीगंज बंद होने के बाद नईम कबाड़ी ने जगन्नाथपुरी में अपना गोदाम बना रखा था। दुकानें ध्वस्त होने के बाद नईम कबाड़ी अपना सामान उठा रहा है।

नईम कबाड़ी ने बताया कि दुकानें कुछ महीने पहले ही शिवकुमार से किराए पर ली थी। थाना प्रभारी विवेक शर्मा का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो और उसके सहयोगियों ने अवैध कब्जा कर रेनू गुप्ता के नाम बैनामा करा दिया था। जिस पर अवैध तरीके से बिना अनुमति के दुकानें बना दी गई थी।