jhankar
ब्रेकिंग
Big News: कुसिया के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी पटवारियों की लापरवाही से अटके फौती नामांतरण, एसडीम विजय राय ने दिए सख्त निर्देश, कहां लापरवाही बर्दा... हंडिया : अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सीएम हेल्पलाइन पर दोबारा अपडेट हुई शिकायत! आज का सोना-चांदी रेट – 11 जून 2026 शहर का कचरा समय से नहीं उठा तो नगरपालिका कार्यालय में डाला जाएगा कचरा पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित आज MP का मौसम और तापमान 🌤️ 11 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की खास खबरें 11 जून 2026, बुधवार – देश-विदेश की बड़ी खबरें आज का पंचांग और राशिफल– 11 जून 2026, गुरुवार हंडिया : बंद पड़े भवन के सामने गंदगी का साम्राज्य! मोहल्लेवासियों की लापरवाही से खाली जगह बनी कचरा ड...

रतलाम में मकान की छत गिरने से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में गुरुवार तड़के चार बत्ती चौराहे के समीप एक जर्जर मकान की छत गिर गई। इसे घर में सो रहे परिवार के तीन सदस्यों ( मां और दो बच्चे) की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे जवाहर नगर स्थित एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने से करीब 50 वर्षीय मोहन निवासी झाबुआ हाल मुकाम जवाहर नगर, उसकी पत्नी शर्मिला, 15 वर्षीय बेटी यशिका और 10 वर्षीय बेटा राजवीर दब गए। मलबे में दबने से महिला और उसके बच्चों की मौत हो गई। मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार गोपाल सोनी, पूर्व पार्षद राजीव रावत और निगम का अमला मौके पर पहुंचा। रहवासियों की मदद से मलबे में दबे परिवार को निकाला गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान मोहन ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि रिपेयर के लिए कल ही छत पर चुरी भी डलवाई गई थी।