मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने के लिये हरदा जिले के रहटगांव पहुँचे। रहटगांव में हेलीपेड पर मुख्यमंत्री जी का स्वागत प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद डी.डी. उइके व क्षेत्रीय विधायक संजय शाह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, जिला भाजपा अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, कमिश्नर नर्मदापुरम् संभाग श्रीमन शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली, कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन भी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
