jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

राज्यपाल पटेल ने रहटगांव में एकलव्य स्कूल भवन का किया लोकार्पण

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरूवार को हरदा जिले के रहटगांव में एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय की छात्राओं से चर्चा की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने गुरूजनों व माता पिता का हमेशा सम्मान करने की सीख दी। लगभग 27 करोड़ रूपये लागत से निर्मित एकलव्य स्कूल के लोकार्पण के बाद राज्यपाल श्री पटेल ने नवनिर्मित भवन का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होने उपस्थित छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि वे मिलजूल कर रहे और अपने स्कूल तथा अपने माता पिता व गुरूजनों का नाम रौशन करें।

- Install Android App -

इस अवसर पर कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थी इस विद्यालय में अध्ययन करेंगे तथा उन्हें विद्यालय में गुणवत्ता युक्त आवासीय सुविधा, भोजन व शिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र डी.डी. उइके, विधायक टिमरनी संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पुलिस उपमहानिरीक्षक नर्मदापुरम्, कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, वन मण्डलाधिकारी अंकित पाण्डे सहित विभिन्न अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।