भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों के साथ सोमवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के दौरान यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में परीक्षाओं पर निर्णय लेने के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बात हो सकती है। सरकार अब मध्य प्रदेश में स्कूलों की परीक्षाओं पर निर्णय लेने के बाद कॉलेज और यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को लेकर जल्द निर्णय ले सकती है। कोरोना वायरस को लेकर सावधानी के साथ परीक्षाओं का आयोजन कैसे किया जाए इस पर भी बात हो सकती है।
ब्रेकिंग
