jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

Sara Ali Khan ने अलग अंदाज में दी Eid की मुबारकबाद, पोस्ट की बचपन की फोटो

कोरोनावायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से लगभग पूरा देश ही घर पर ईद मनाने को मजबूर है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस लिस्ट में Sara Ali Khan का भी नाम आ गया है। उन्होंने अपनी एक पुरानी फोटो के साथ, आज की फोटो रखकर अपने फैन्स को ईद की बधाई दी है।

संडे की शाम को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस युवा कलाकार ने लिखा ‘ईद मुबारक’। इसके साथ जो फोटो पोस्ट की गई है वो उनके बचपन की ईद की है। बता दें कि सारा अली खान ने कई ईद अपने पिता सैफ अली खान के साथ मनाई हैं।

- Install Android App -

अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को लगभग हर त्योहार उत्साह के साथ मनाते देखा गया है। हर त्योहार पर वो उन सेलेब्स में होती ही हैं जो सबसे पहले सोशल मीडिया पर बधाई देते हैं। संडे रात को ईद का चांद दिखते ही उन्होंने ईद की मुबारकबाद पेश की।

बता दें कि इन दिनों सारा अली खान को अपनी नई फिल्म ‘कुली नं 1’ की रिलीज का इंतजार है। इस फिल्म को 1 मई को ही रिलीज हो जाना था लेकिन लॉकडाउन के कारण बंद सिनेमाघरों की वजह से यह अटकी हुई है। इस फिल्म का काम काफी पहले पूरा हो गया था। बस, प्रचार ही शुरू होने वाला था और कोरोनावायरस का हमला हो गया।

इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन हैं। यह पुरानी हिट फिल्म ‘कुली नं. 1’ की रीमेक है जिसे डेविड धवन ने ही बनाया था, उस फिल्म के हीरो गोविंदा थे। सारा अली खान की पिछली फिल्म ‘लव आज कल’ थी। कार्तिक आर्यन के साथ इसमें उन्होंने पहली बार काम किया था। फिल्म अच्छा नहीं कर पाई थी। इसके निर्देशक इम्तियाज अली हैं।