jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

रात में पत्नी ने पति को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर मौत की नींद सुलाकर हुई फरार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवरात्रि पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था

Crime News : सोनभद्र में स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरा ग्राम पंचायत के परसाटोला गांव में बुधवार की रात पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।

- Install Android App -

पोखरा परसाटोला निवासी जय प्रकाश (34) पुत्र धन सिंह गोंड बुधवार की रात अपने पड़ोसी के घर जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था। पत्नी सोनामति अपने मायके से रात में करीब आठ बजे घर आई। घर आई तो पति घर पर नहीं था उसने पता किया तो वह पड़ोस में गया हुआ था। पति के न रहने पर वह अपने बच्चों के साथ किनारे सो गई। पति रात में 11 बजे के करीब घर आया और कमरे में सो गया।

उधर मां के साथ सो रहे बच्चे भी नींद में सो गए। पत्नी उठी और घर में रखे कुल्हाड़ी से पति के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। गंभीर चोट से जय प्रकाश की मौत हो गई। पति को मौत के घाट उतारने के बाद पत्नी सोनामती मौके से फरार हो गई। भोर में जब बच्चे सोकर उठे तो मां को नहीं देखा और जब कमरे में गये तो पिता की हालत देख आस पास के लोगों को बताया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पीआरवी और प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ किया और ग्रामीणों से भी जानकारी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवरात्रि पर भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह अपने मौसी के घर म्योरपुर थाना क्षेत्र के चागा गांव चली गई थी। बुधवार की शाम पहले मोबाइल से बात की फिर रात में घर आई और अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है।