jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

रामनवमी पर जुलूस के दौरान गुजरात,बंगाल और बिहार (सासाराम) में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और दुकानों को आग के हवाले कर दिया धारा 144 लागू

सासाराम में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से दो पक्षों के बीच बवाल

अब नालंदा में भी शोभायात्रा पर पथराव की घटना सामने आई

मकड़़ाई एक्सप्रेस नई दिल्ली।रामनवमी पर जुलूस के दौरान गुजरात, बंगाल के बाद बिहार के सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। रामनवमी समारोह के दौरान हिंसक वारदातें सामने आई हैं। महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर बिहार-बंगाल-झारखंड तक जुलूस के दौरान बवाल हो गया।कई जगहों पर हुए पथराव, गोलीबारी और आगजनी में कई लोग घायल हो गए हैं तो कई लोगों को हिरासत मे भी लिया गया है। हिंसक घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।सासाराम में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से दो पक्षों के बीच बवाल जारी है। शुक्रवार रात भी अलग-अलग इलाकों में हंगामा और पत्थरबाजी की गई।नालंदा, सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया, जिसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा और दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी के बाद इंटरनेट को अगले आदेश तक इलाके में बंद कर दिया गया है। झड़प के बाद धारा 144 लागू कर दी गई।

- Install Android App -

रामनवमी के दूसरे दिन बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। इसके बाद कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें सात लोग गोली लगने से घायल हो गए हैं। एक यात्री बस सहित दर्जन भर छोटे बड़े वाहन के अलावा तकरीबन आधा दर्जन दुकानों में उपद्रवियों ने आग लगा दी और तोड़फोड़ की|लंदा डीएम शशांक शुभंकर व एसपी अशोक मिश्रा मौके पर कैंप कर रहे हैं। घटना की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। पुलिस प्रशासन के जवान स्थिति में काबू करने का प्रयास कर रहे है।