ब्रेकिंग
खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण  मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम पहला संबोधन आज, DD दिखाएगा देश के वीर सपूतों पर आधारित मेगा शो

Happy Independence Day 2022 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति केरूप में राष्ट्र के नाम यह उनका पहला संबोधन होगा। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क के साथ ही दूरदर्शन के सभी चैनलों पर शाम सात बजे से किया जाएगा। इसे पहले हिंदी में और इसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। कहा गया है कि दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इसके प्रसारण के बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा में इसे प्रसारित करेगा।

मुर्मु (64) ने 25 जुलाई को देश के15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी हैं। साथ ही वह ऐसी पहली राष्ट्रपति हैं, जिनका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ है।

- Install Android App -

डीडी नेशनल आज से करेगा देश के वीर सपूतों पर आधारित मेगा शो का प्रसारण

दूरदर्शन 14 अगस्त से डीडी नेशनल चैनल पर स्वराज-भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा नामक एक मेगा शो का हिंदी में प्रसारण करेगा। इसे 20 अगस्त से दूरदर्शन के क्षेत्रीय नेटवर्क पर भी प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन जयपुर के प्रमुख सतीश देपाल ने शनिवार को कहा कि इसके जरिए स्वतंत्रता संग्राम के महान वीर सपूतों के बलिदान को लोगों के सामने रखा जाएगा। प्रत्येक रविवार को रात नौ बजे से रात दस बजे तक 75 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे।