ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 19/05/2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Harda BIG news: आरोपी से पिस्तौल कारतूस जब्त, आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ी, कोर्ट ने भेजा जेल Khandwa News: जब तक आपका शरीर स्वस्थ नहीं है तो आपका मन मस्तिष्क कैसे स्वस्थ रह सकता है। डॉ अरुण जोश... Harda News: बलाही समाज विवाह सम्मेलन समिति हंडिया की बैठक रविवार को Harda News: पानी की समस्या को लेकर किसानों ने हरदा विधायक डॉ. दोगने को सोपा ज्ञापन Harda News: मानवता शर्मसार एंबुलेंस नहीं मिली तो हाथ ठेले पर युवक ने अपनी मां को ले गया! सीएमएचओ बोल... Harda Mandi Bhav: आज 18/05/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | Harda Mandi Rates Today खातेगांव : नेमावर के युवक का शव सीहोर जिले में एक पुलिया के नीचे मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी , पुलि... खातेगांव : रविवार सुबह 07 से 11 तक रहेगी विद्युत सप्लाई बंद BIG News : क्या भाजपा 400 आंकड़ा पार कर पायेगी...? दिया अमित शाह ने जबाब

रिश्ते शर्मसार : पिता ने 3 लोगों के साथ मिलकर बेटी से कई बार किया गैंगरेप, प्रेगनेंट हुई तो कराया गर्भपात

रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने दो साथियों के साथ अपनी सौतेली बेटी के साथ गैंगरेप किया। पिता ने किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब किशोरी प्रेगनेंट हुई तो गर्भपात करा दिया गया। वहीं पीड़िता ने अपने पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पूरा मामला यूपी के संभल का है। नखासा थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने कुछ साल पहले पीपली रहमापुर के रहने वाले एक शख्स से निकाह कर ली। महिला की पहले से एक सोलह साल की बेटी भी है। जब छह महीने पहले महिला रिश्तेदारी में गई हुई थी उसी दौरान बेटी के सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य युवक ने किशोरी का गैंगरेप किया। उसके बाद सौतेले पिता ने किशोरी को डराया-धमकाया।

इसके बाद भी उसने कई बार बेटी के साथ संबंध बनाए। जब किशोरी चार महीने की गर्भवती हुई तो इसकी जानकारी उसकी मां को हुई। जिसके बाद पीड़िता ने सौतेले बाप की सारी बात मां से बताई। इसके बाद मामले की सुनवाई पंचायत में की गई। जिसके बाद किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। पति की हरकतों से नाराज होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहे हैं।

- Install Android App -

Don`t copy text!