jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश खुशियों की दास्तां हरदा की अर्चना नागर ने रोसेल फूल से तैयार किया अंतर्राष्ट्रीय बेवरेज ब्रांड ‘बरग... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 16 अक्टूबर को सिराली में लगेगा शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर

रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व मुख्य़ आयकर आयुक्त तापस दत्ता के खिलाफ सीबीआई ने की चार्जशीट दाखिल  

रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त तापस कुमार दत्ता पर सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। मामला आय से 9.78 करोड़ अधिक की संपत्ति अर्जित करने का है। इस मामले में जांच एजेंसी ने तापस दत्ता, उनकी पत्नी रुपन दत्ता, व्यवसायी विश्वनाथ अग्रवाल व संतोष कुमार साह के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले के जांच अधिकारी ने तापस दत्ता के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति आदेश भी प्राप्त कर लिया है। सीबीआई ने तापस दत्ता को 13 जुलाई 2017 को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया था। तापस दत्ता के ठिकाने पर छापेमारी में 6.6 किलो सोना के साथ 3 करोड़ से ज्यादा की राशि बरामद की गयी थी।

- Install Android App -

सीबीआई ने सभी पर एक साजिश के तहत अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को विधि सम्मत रूप देने के लिए परिचित और रिश्तेदारों को कर्ज देने का आरोप लगाया है। चार्जशीट पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने चारों के खिलाफ आईपीसी 109 और 120बी के तहत संज्ञान ले लिया है। अदालत ने उपरोक्त सभी आरोपितों को अदालत में हाजिर होने के लिए समन जारी करने का निर्देश दिया है।