jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

रैली निकालकर बाबासाहेब को किया याद, दिया एकता का परिचय, रैली का जगह-जगह किया स्वागत

मकड़ाई समाचार सिराली। गुरुवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के तत्वाधान में एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा शासकीय महाविद्यालय मेघनाथ चौक सिराली में बाबा साहेब अंबेडकर जी की 131 वी जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुंदरलाल खडसे अंबेडकर विचार मंच हरदा ,विशेष अतिथि खुशीहाल मंडलेकर,ज्योति दमाडे,रुकमणी, मीराबाई चावड़ा, सुखराम माणिक, राम सिंह गन्नौरे, बनवारी लाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिगराम कोगे द्वारा की गई। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति युवा संघ के समस्त कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से मेघनाथ चौक सिराली से रैली गांधी चौक होते हुए सिराली के मुख्य मार्गो से थाना परिसर, पुराना बस स्टैंड, सब्जी मार्केट से होती हुई मेघनाथ चौक पहुंची उसके बाद सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी खुशहाल जी मंडलेकर ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाबासाहेब देश के सबसे बुद्धिमान प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने 2 वर्ष 11 माह 18 दिनों में संविधान की रचना की जो संविधान निर्माता के नाम से जाने जाते हैं।

- Install Android App -

सुंदरलाल खडसे ने बाबासाहेब के बारे में संक्षिप्त विवरण किया समाज को बाबा साहेब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना आवश्यक है। जिससे अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों का विकास होगा और समाज संगठित होगा। जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा जब तक अपने अधिकारों के बारे में नहीं जान सकता इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में आनंद किरावर, कैलाश सोलंकी, लक्ष्मण सेलू, राजेश उपकारे, योगेश ढोके, माखन लखोरे , अशोक लखोरे, मुकेश कुमहारे, राज कपूर नंदा, ललित सोलंकी आदि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।