jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

रत्न, संविधान निर्माता, शिक्षाविद व अधिवक्ता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मनाई 131वी जन्म जयंती

सुनील पटल्या बेड़िया। डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोसमिति बेड़िया के तत्वाधान मे बोधिसत्व, भारत रत्न, संविधान निर्माता, शिक्षाविद, अधिवक्ता, डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वी जन्म जयंती गुरुवार को बेड़िया नगर में डॉ. आंबेडकर जन्मोउत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें वैचारिक संगोष्ठी के लिए आमसभा का आयोजन किया गया। आमसभा में समिति सदस्यों के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा और महापुरुषों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बाल अनुयायियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में पधारे विशेष अतिथियों में मुख्य रूप में ओबीसी महासभा सचिव मोहन बिरला, प्रदीप सेन, लखन आरवे अध्यक्ष जयश बड़वाह सनावद, दिनेश बिरला, किशन डुडवे, अर्जुन कनासे, आकाश शिंदे सनावद आदि उपस्थित थे।

- Install Android App -

कार्यक्रम में मुख्य वक्तव्य प्राचार्य बीएस निगवाल व शिक्षक एनएस वर्मा द्वारा दिया गया। सनावद पॉलिटेक्निक के लेक्चरर राकेश वर्मा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जीके जीवन पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम बेड़िया नगर में पीपलगोन रोड स्थित बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल के सामने किया गया। जिसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समिति बेड़िया के द्वारा सफल रूप से संपन्न कराया गया। अखिल भारतीय बलाई समाज संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र पवाँर, अनिल मनसारे, सुनील मंसारे, रमेश भटनागर, सचिन डांडले, भैयालाल डांडले, राजेश डांडले, राजू भाई, कमलेश अवचर, डॉ.पिंटू पिपले, राधेश्याम वर्मा, दीपक कलमे, विश्राम कनाशे, शिवराम छठीये, शोभाराम आसके, पंकज बड़ोदिया आदि उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र सोलंकी डूडगांव के द्वारा किया गया। वही आभार  बीएस निगवाल द्वारा माना गया।