jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 3 लाख घूस

मकड़ाई समाचार बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी में फिर रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने लोअर गोई परियोजना के दो कर्मचारियों को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई इंदौर लोकायुक्त की टीम ने की है।

इस काम के लिए किसान से मांगी थी घूस

- Install Android App -

दरअसल, लोवर गोई परियोजना के नर्मदा घाटी प्रोजेक्ट राज़पुर में भू अर्जन और भू-सर्वे शासकीय क्लीयरेंस के लिए शासन द्वारा मैसर्स अम्बरीश कुमार त्रिपाठी कांट्रेक्टर फर्म को “टर्न-की” कांट्रैक्ट दिया गया है। आरोपियों द्वारा फर्म की ओर से कई वर्षों से भू सर्वे एवं भू अर्जन का कार्य किया जा रहा है। आरोपी ने आवेदक गिरधारी कुशवाहा को बताया कि आपके खेत से नहर जा रही है जिसका उसे मुआवज़ा मिलना है वो तभी मिलेगा, जब उसे मुआवज़े में मिली राशि में से 3 लाख 37 हजार रुपए उनको देगा। जिसकी शिकायत किसान ने इंदौर लोकायुक्त में कर दी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया।

वहीं सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर आज आरोपी सुरेश बरोठ को आवेदक से प्रथम किश्त के रूप में रिश्वत राशि 50 हजार रुपए लेते हुए लोकोयुक्त की टीम ने ट्रैप कर लिया। आरोपी सुरेश ने रिश्वत की राशि लेकर प्राइवेट व्यक्ति प्रकाश कुशवाह को दे दी, जिसे भी सह आरोपी बनाया गया।