के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। बानापुरा रेंज की बीट नापूपुरा में पदस्थ था नाकेदार ने वन चौकी में अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फांसी की खबर से पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया। रेंजर सहित तमाम वनअधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसकी लिखित सूचना थाना सिवनी मालवा में दी गई। होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाले बानापुरा रेंज की बीट नापूपुरा में पदस्थ नाकेदार का शव बासपानी की वन चौकी पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। खबर से पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेंजर सहित तमाम वनअधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
वही वन परिक्षेत्र अधिकारी बानापुरा के द्वारा इसकी लिखित सूचना थाना सिवनी मालवा में दी गई। जिसके बाद सिवनी मालवा थाने से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी जीतेन्द्र यादव ने बताया की रेंजर के द्वारा सूचना दी गई थी। मृतक नाकेदार का नाम महेश सरयाम है। पुलिस के द्वारा वन अधिकारियों कर्मचारी की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सिवनी मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।