ब्रेकिंग
हंडिया : मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक हुई संपन्न, सड़क दुर्घटना में घायल की जिंदगी बचाये 25000 रूपये का ईनाम पाये – अभिनव चौकसेपुलिस अधीक्षक सामाजिक पहल:11 लड़कियों से शादी करने के लिए 1900 लड़कों का आवेदन: लड़को का आवेदन के बाद इंटरव्यू सेलर... बिजली अवरूद्ध होने पर उपभोक्ता कॉल सेन्टर 1912 पर दर्ज कराएं शिकायतें विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण

विधवा महिला के साथ उसके ही, पति के तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म

 मकड़ाई समाचार जबलपुर | एक विधवा महिला के साथ उसके ही पति के तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ आरोपितों ने मारपीट भी की। घटना गुरुवार रात हुई। शुक्रवार को महिला ने मामले की रिपोर्ट संजीवनी नगर थाने में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

- Install Android App -

संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद वह निजी कंपनी में कार्य कर रही है। जब पति जीवित थे, उस वक्त संगम पटेल, पवन पटेल और सौरभ पटेल का उसके घर में आना-जाना था, जिस कारण वह तीनों को जानती है। गुरुवार को महिला किराए से घर तलाशने के लिए घर से निकली, इस दौरान रास्ते में सौरभ, पवन और संगम ने उसे रोका और रात में घूमने का कारण पूछा। महिला ने बताया कि वह घर तलाश कर रही है। जिसके बाद तीनों ने महिला को मदद करने का झांसा दिया।

महिला उनकी बातों में आ गई। इस दौरान तीनों आरोपित धोखे से महिला को संगम के घर ले गए। जहां संगम ने महिला से दुष्कर्म किया, सौरभ और पवन ने भी महिला से अश्लीलता और छेड़खानी की। इस दौरान विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शुक्रवार तड़के जैसे-तैसे महिला आरोपितों के चंगुल से छूटी और अपने मायके पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। जिसके बाद वे थाने पहुंचे।