jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

विवेक ओबेराय के साले आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी

बेंगलुरु। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के मामले में जांच अब ड्रग्स के आसपास सिमट गई है और इस मामले में अब रोज खुलासे हो रहे हैं। ड्रग्स केस के शिकंजे में अब फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय के साले और कर्नाटक के दिवंगत पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा भी चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने कर्नाटक के दिवंगत पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर मंगलवार को छापेमारी की।

फरार है आदित्य अल्वा

राज्य की राजधानी में मादक पदार्थ के खिलाफ सीसीबी के कार्रवाई शुरू करने के बाद से ही इस मामले में आरोपित आदित्य अल्वा फरार हैं। आदित्य फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय के साले हैं। उनके पिता कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े के करीबी और अपने समय के कद्दावर नेता थे।

- Install Android App -

कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गालरानी, रेव पार्टी आयोजक वीरेन खन्ना, विक्रेता राहुल और आरटीओ लिपिक बीके रविशंकर आदि अभी तक ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है और 9 आरोपितों को गिरफ्तार गया है। एक दिन पहले सोमवार को कोर्ट ने रागिनी द्विवेदी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सीसीबी ने कहा कि सर्च वारंट हासिल कर हेब्बल के समीप “हाउस ऑफ लाइफ” नाम वाले आदित्य अल्वा के बंगले पर छापेमारी की गई।

चार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले इस बंगले में पार्टियां आयोजित की जाती थीं जिसमें कन्नड़ फिल्म की बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक महिला समेत तीन लोगों को बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था। ये लोग कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को यह आपूर्ति किया करते थे। इसके बाद सीसीबी ने मामला अपने हाथों में ले लिया।