jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

शर्मनाक! स्कूल में नौनिहालों से कराई जा रही मजदूरी, हाथों में कलम की जगह थमाया फावड़ा और तसला, परिजनों में आक्रोश

मकड़ाई समाचार मुरैना। सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नौनिहालों को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार भले ही तमाम प्रयास कर रही हो, लेकिन मुरैना जिले के पोरसा में तैनात शिक्षक सरकार की मंशा पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। जिन छात्रों के हाथों में कलम और किताब होनी चाहिए, उन हाथों से मासूम बच्चे स्कूल परिसर में ईंट, गिट्टी और सीमेंट से मसाला बनाकर ढो रहे हैं। बच्चों से मजदूरों जैसा काम करवाया जा रहा है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

पूरा मामला पोरसा के वार्ड क्रमांक नौ में स्थित शासकीय प्राथमिक सकूल दुर्ग का है। यहां नौनिहालों को पढ़ाने के बजाय मास्टर साहब द्वारा उनसे स्कूल की गिट्टी ढोने और घास साफ कराने का काम कराया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूल परिसर में जल जीवन मिशन के तहत ठेकेदार द्वारा नल प्लेटफॉर्म का निर्माण करवाया जा रहा है। उसके लिए एक व्यक्ति सीमेंट, गिट्टी का मसाला बना रहा है और बच्चे तसला में मसाला ले जा रहे हैं। साथ ही कुछ बच्चे ईंट उठा रहे हैं। कुछ बच्चों से सफाई भी कराया जा रहा है। जबकि ये काम ठेकेदार को लेबर से करवाना था, लेकिन यहां मजदूर दिखाई नहीं दे रहे हैं और मजदूरों का काम बच्चों से करवाया जा रहा है।

विडंवना इस बात की है कि जब बच्चों से काम करवाया जा रहा है तो शिक्षकों ने इसका विरोध क्यों नहीं किया। स्कूल स्टाफ की लापरवाही से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ा किया गया। बच्चों से मजदूरों की तरह काम क्यों कराया गया? इसका जवाब तो शिक्षक ही देंगे। वहीं लोगों का कहना है कि इस मामले में ठेकेदार और शिक्षक दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। नौनिहालों के साथ इस तरह का व्यवहार सही नहीं है।