jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

शहडोेल बंद कोयला खदान : पुलिस कों 3 और युवकों के शव सर्चिंग व रेस्क्यू के दौरान बरामद हुए

मकड़ाई समाचार शहडोेल| शहडोल के धनपुरी में बंद कोयला खदान में तीन और युवकों के शव सर्चिंग व रेस्क्यू के दौरान बरामद हुए हैं। ये तीनों युवक बीते कुछ दिनों से लापता थे और इनके परिजन ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। परिजनों के संदेह के बाद बंद कोयला खदान के भीतर सर्चिंग हुई तो तीन और युवकों के मिले शव। एक दिन पहले भी चार युवकों के शव इस बंद खदान में मिले थे। मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई हैं। बताया गया है कि कबाड़ चोरी के लिए ये सभी युवक कॉलरी के भीतर जाते थे और जहरीली गैस के रिसाव के कारण उनकी मौत हुई है।
बता दें कि चार लोगों के शव मिलने के बाद प्रत्यक्षदर्शी ने 3 व्यक्तियों के और दबे होने की आशंका जाहिर की थी। इसके बाद एसइसीएल की पांच सदस्यी टीम रेस्क्यू करने अंदर गई। 8 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद किए गए। मरने वालों की शिनाख्त मनोज पादरी, रोहित बर्मन और राजेश मिश्रा के रूप में हुई है। तीनों की संबंधित थानों में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज है। बंद खदान से पहले चार और फिर तीन शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

- Install Android App -

बता दें कि  बंद धनपुरी यूजी माइन में बंद पड़ी खदान में कबाड़ व कोयला चोरी करने के लिए लोग जाते रहते हैं और गुरुवार रात 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी जिनके शव बरामद हुए थे। घटना स्थल पर राज महतो, हजारी कोल, राहुल कोल, कपिल विश्वकर्मा के शव मिले थे जबकि एक युवक गंभीर हालत में मिला था। इस घटना के बाद एसपी कुमार प्रतीक ने टीआई रत्नांबर शुक्ला एवं बीट प्रभारी एएसआई गुलाम हुसैन को लाइन हाजिर कर दिया था।