jhankar
ब्रेकिंग
धनतेरस पर हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक, पंकज, भरत और राजेश की हुई स्वामित्व रजिस्ट्री  हरदा में दीपावली पर्व पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलेंगे दीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षण आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 12 नवम्बर को होगा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा जबलपुर-भोपाल हाईवे पर कार से कुचलकर युवक-युवती की हत्या हंडिया : जय किशन धनगर बने अखिल भारतीय पाल महासभा के हरदा जिलाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर,,, MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..

शाजापुर :- पारिवारिक विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी

शाजापुर | जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम मुल्लाखेड़ी में शुक्रवार को करीब 3 बजे पति ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और आरोपी को राउंड अप किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी बाघेला ने बताया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और मामले की विवेचना की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। गुरुवार रात से ही दोनों में विवाद हो रहा था और उसके बाद आरोपी पति ने पत्नी अंजुमबाई की चाकू से हत्या कर दी।