jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

शादी से पहले ही फरार हुई दुल्हन : बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, तो गायब मिले परिजन और दुल्हन

जब दुल्हन के घर बारात पहुंची, तो सभी नदारद थे

मकड़ाई समाचार बड़वानी। आप ने अभी तक शादी के बाद गहने और पैसे लेकर रफूचक्कर होने वाली लुटेरी दुल्हन के बारे में तो सुना होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसी दुल्हन के बारे में बता रहे हैं, जो सात फेरों से पहले ही दूल्हे को मंडप में छोड़कर फरार हो गई। घटना मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले का है, जहां लुटेरी दुल्हन शादी से पहले ही सब कुछ लूट कर ले गई।

- Install Android App -

पूरा मामला बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के हार्ड बॉडी का है। धार जिले के धरमपुरी से आज बारात हार्ड बॉडी पहुंची थी। जब दुल्हन के घर बारात पहुंची, तो सभी नदारद थे। जिसके बाद दूल्हा थाने पहुंचा, जंहा आवेदन देते हुए उसने बताया कि लक्ष्मी नाम की युवती से उसकी शादी तय हुई थी। समाज की रीति रिवाज के अनुसार युवती के परिजनों को एक लाख नगद भी दे दिए।

आज जब दूल्हा बैंड बाजा बारात लेकर ब्याह करने आया, तो दुल्हन और उसका परिवार गायब हो गया। उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। जिससे बाद वो परिवार के साथ राजपुर थाने पर पहुंचा। इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बता दें कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश के कई जिलों से लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आ चुके हैं। जहां शादी के बाद सुरागरात से पहले सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो चुकी है। अब शादी से पहले ही भागने का मामला उजागर हुआ है। लड़ने वाले लुटेरी गैंग के चंगुल में फंस रहे हैं। हालांकि पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई भी की है। अब इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई होती है, यह देखने वाली है।