jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

‘शिवराज के राज में हम इतने परेशान हैं कि अब रोना आता है’- कंप्यूटर बाबा

भोपाल: मध्य प्रदेश में 28 नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा चरम पर है। राजनैतिक दलों में जमकर घमासान मचा हुआ है। वही आरोप-प्रत्यारोप का भी सिलसिला जारी है। ऐसे में अपने पद से इस्तीफा देने वाले कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि बाबर के ज़माने में संत इतने परेशान नहीं हुए, लेकिन बीजेपी के राज में परेशान हो गए, हमको रोना आता है। उन्होंने कहा चुनाव आ गए हैं, ये (बीजेपी) फिर मंदिर बनाएंगे। लोग समझ गए हैं कि ये कुछ नहीं बनाएंगे।

- Install Android App -

ये बातें बाबा ने एक कार्यक्रम में कही। बाबा यही नही रुके उन्होंने आगे कहा है कि सरकार में शामिल होने से पहले उन्होंने नर्मदा को स्वच्छ करने, मठ-मंदिरों को सुरक्षित करने, पेड़-पौधे लगाने और नर्मदा के अवैध खनन को रोकने की शर्त रखी थी। छह माह का कार्यकाल होने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज इन वादों को पूरा नहीं किया। कंप्यूटर बाबा ने आगे बताया कि मैं इनकी पोल खोल रहा था तो मुझे मंत्री का पद दिया गया।