ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर...

श्रद्धालुओं की कार पुल से गिरी, तीन की मौत, सात घायल

मकड़ाई समाचार रायपुर/भिलाई। डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु मोहन नगर थाना क्षेत्र के दामाद पारा उरला के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। जानकारी के मुताबिक उक्त घटना सुबह करीब सात बजे हुई।

रायपुर के अश्वनी नगर निवासी आठ युवक टाटा सफारी क्रमांक सीजी 13 यूडी 9900 से रविवार की सुबह डोंगरगढ़ से वापस रायपुर लौट रहे थे। रास्ते में दामाद पारा उरला के पास गाड़ी चला रहे अश्वनी नगर रायपुर निवासी पुरेंद्र साहू को झपकी लगी और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़कर सीधे नीचे जा गिरी। उस समय पुलिया के नीचे से दो लोग गुजर रहे थे। कार सीधे उनके ऊपर गिरी।

- Install Android App -

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और भी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। कार चालक पुरेंद्र साहू (23) की अस्पताल में मौत हुई। वहीं कार में सवार उज्ज्वल देवांगन (21) गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सौरभ सरोज (23), कृष्णा ताम्रकार (16), धीरज देवांगन (16), सद्दाम अंसारी (28), भाव्य साहू (15) और अमित साहू (23) भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना के समय वे सभी सो रहे थे। इसलिए उन्हें यह नहीं पता है कि हादसा कैसे हुआ है। उन्होंने भी आशंका जताई है कि पुरेंद्र को झपकी आ गई होगी। जिसके चलते ये हादसा हुआ होगा।