jhankar
ब्रेकिंग
आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम आजमगढ़ ट्रिपल मर्डर केस: पूजा को लेकर विवाद में तीन की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर आज 23 सितंबर 2026 का सुविचार मुस्लिम धर्मावलम्बी ने डोल ग्यारस झांकियों पर की पुष्पवर्षा Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की...

श्रीनगर मेयर चुनाव पर राज्यपाल के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है: राजभवन

श्रीनगर : राजभवन के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीनगर के मेयर पद के लिए एक व्यक्ति विशेष का पक्ष लिए जाने के कथित आरोप से जुड़ी राज्यपाल सत्यपाल मलिक की टिप्पणी को तोड़ -मरोड़ कर और गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र तथा निष्पक्ष तरीके से हो रहे हैं। राजभवन के प्रवक्ता एक न्यूज चैनल पर मलिक के साक्षात्कार का हवाला दे रहे थे, जिसमें कथित तौर पर राज्यपाल ने संकेत दिया था कि विदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाला व्यक्ति श्रीनगर नगरपालिक परिषद का मेयर बनने जा रहा है। प्रवक्ता का कहना है कि राज्यपाल के प्रशासन ने एक स्वर में यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में चल रहे शहरी तथा ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं और उनका परिणाम जनता के हाथों में हैं।

- Install Android App -

प्रवक्ता ने कहा कि पिछले तीन दिन में, जब से राज्यपाल ने दिल्ली में टीवी चैनल को साक्षात्कार दिया हैए तभी से उस चैनल और अन्य चैनलों द्वारा बार-बार साक्षात्कार के एक ही हिस्से को तोड़-मरोड़ कर दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल ने पहले से ही तय कर लिया है कि श्रीनगर का अगला मेयर कौन होगा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने सिर्फ  इतना कहा था कि उन्हें इस बारे में थोड़ी सूचना है कि फलां व्यक्ति के मेयर बनने की संभावना बन सकती है और अगर ऐसा हुआ तो यह कुछ राजनीतिक दलों को असहज कर देगा। उन्होंने कहा कि दो स्थानीय दलों द्वारा चुनावों के बहिष्कार के प्रभाव पर चर्चा के दौरान यह संभावना कुछ वक्त तक मीडिया में चर्चा का विषय रही। यह संभावित परिणाम के संबंध में सामान्य बयान था। प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी सूरत में राज्यपाल के बयान को इस रूप में नहीं देखा जा सकता है कि उन्होंने श्रीनगर का मेयर तय कर लिया है या फिर वे चुनाव प्रक्रिया में शामिल हैं।