समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी केंद्र पर चल रहा मिट्टी मिलाने का खेल, कृषि मंत्री के पास पहुची शिकायत, जांच करने पहुँची टीम
मोहन गुर्जर
9826602564
मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम रोलगॉव में समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी का कार्य चल रहा है। यहां पर प्रगतिशील महिला स्व सहायता समूह के हाथों में इस बार समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी का कार्य दिया गया है। लेकिन खरीदी केंद्र पर जमकर गेहू में मिट्टी मिलाने का खेल चल रहा है। खुलेआम मजदूरों से कहकर गेहू के ढेर में मिट्टी मिलाई जा रही है। उसके बाद लोडेड ट्रक में भी पानी की मोटर चालू करके बोरियो की तराई की जाती है। गेहू में मिलावटखोरी का यह खेल न जाने कितने दिनों से चल रहा था। लेकिन जब इसकी जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव को लगी तो उन्होंने तुरंत ही घटना की जानकारी कृषि मंत्री कमल पटेल को दी। और चल रही धांधली से अवगत कराया। श्री पटेल द्वारा शिकायत पर तुरंत ही एक्शन लेते हुए विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। घटना की शिकायत के बाद मौके पर सहकारिता विभाग के प्रभारी अधिकारी अखिलेश चौहान केंद्र पहुँचे। जहा उन्होंने पंचनामा बनाया। मोके पर गेहू में मिलावट पाई गई।
हम्मालों ने कहा नही मिलाएंगे मिट्टी केंद्र प्रभारी बोला मिट्टी मिलाना पड़ेगा
खरीदी केंद्र पर हम्मालों ने गेहू में मिट्टी मिलाने से इंकार किया तो आरिफ खान नाम के युवक ने दबाब बनाया की गेहू में मिट्टी मिलाना पड़ेगा। पानी की तराई भी करना पड़ेगा।
केंद्र प्रभारी से लेकर वेयरहाउस सुपरवाइजर की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
भ्रस्ट समिति केंद्र के कर्ता धर्ताओं ने मानवता को भी तार तार कर दिया। गरीबो को जो अनाज कंट्रोल की दुकान पर मिलता है। उसी गेहू में मिट्टी और पत्थर मिलाकर लोगो की जान के साथ यह लोग खिलबाड़ कर रहे है। वही दूसरी ओर लोडेड गेहू से भरे ट्रक के ऊपर भी मोटर से पानी की कर रहे तराई। की जाती है ताकि वजन बढ़ जाये। यहां खुलेआम गेहू की कालाबाजारी कब से चल रही है। यह तो अब जांच के बाद ही पता चल पायेगा। लेकिन जिस प्रगतिशील महिला स्व सहायता समूह के हाथों खरीदी का जिम्मा दिया गया था। उन लोगो ने रातो रात लखपति होने के सपमे देखे थे। उनके सपनों पर पानी फिर गया। इतना ही नही कृषि मंत्री कमल पटेल ने साफ शब्दों में कह दिया। लापरवाही कालाबाजारी बिल्कुल बर्दास्त नही की जाएगी। कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि मंडल के जो भी केन्द्र है। वहा हम लूट खसोट कालाबाजारी नही होने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी सहित वेयरहाउस में जहां माल खाली हो रहा है। उसकी जांच कराई जाए। और दोषियों पर अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया जाए।
इनका कहना है।
मेने केंद्र का निरीक्षण किया। गेहू में मिलावट पाई गई है।प्रतिवेदन बनाकर कलेक्टर को आगे की कार्यवाही के लिये देगे। गेंहू के ट्रक में पानी से तराई वाला वीडियो मिलने पर उसकी जांच करवाएंगे। वेयरहाउस सुपरवाइजर से भी पूछताछ करेगे।
अखिलेश चौहान
प्रभारी अधिकारी सहकारिता विभाग
प्रगतिशील महिला स्व सहायता समूह के द्वारा खरीदी की जा रही गेहू की 60 से 70 कट्टी में मिट्टी मिली हुई थी। इसके अलावा लोडेड ट्रक के ऊपर पानी से तराई की जा रही है। गेहू की काला बाजारी होने नही देगे।
राजेश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष हरदा