jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

समस्या : डॉक्टरों और स्टाफ की कमी से जूझ रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीज परेशान !

बीएमओ जीएस कुशवाहा डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों का इलाज करते हुए –

के के यदुवंशी –सिवनी मालवा : इन दिनों नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना र है। वर्तमान में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए दूर-दूर के गांवों से अस्पताल पहुंच रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों की कमी से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या बड़ाई जाए ताकि इलाज कराने आने वाले लोगों को समय पर इलाज हो सके।

- Install Android App -

मरीजों के उपचार के लिए अब अस्पताल में केवल तीन ही चिकित्सक उपलब्ध है। इसके अलावा अस्पताल में कार्यरत कई चिकित्सकों, नर्सों ड्रेसर स्टाफ के कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए है। इसके कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को डिलेवरी के दौरान होती है। महिला चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों अक्सर प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के चलते गांव-गांव न हकीमो से इलाज लोग कर रहे हैं जिससे कभी-कभी उनकी जान भी चली जाती है।

इनका कहना है।
हमने डॉक्टरों की कमी के चलते जिला प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्दी डॉक्टर की कमी को पूरी की जाएगी।

जीएस कुशवाहा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
सिवनी मालवा।