मकड़ाई समाचार खिरकिया। नगर के समाजसेवी स्व.अशोक विश्वकर्मा (सर) पत्रकार की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अशोक सर क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीज़ों व निचली बस्तियों में निवासरत छोटे छोटे बच्चों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही स्थानीय मुक्तिधाम में पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा को नगर में सर के नाम से पहचाना जाता था। वे नगर में लोगो की मदद के लिए आगे रहते थे। जब भी किसी को कोई मदद की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा आगे आकर लोगो के कार्य कराते थे। जिसके चलते उनके स्नेहीजनो द्वारा सर की उपाधि देकर सर कहकर ही संबोधित किया जाता था। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी क्लब के सदस्यो द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान अंकुश विश्वकर्मा, मानसिंह चैहान, किशोर राठौर, सौरभ विश्वकर्मा, मंयक शर्मा, रमनदीप सिंह दुआ, सुमित कहार, लोकेश यादव, गबरा तिवारी, शाहरूख मंसूरी व क्लब के अन्य सभी युवा साथी मौजूद थे।
ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण
हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग...
शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार
पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस...
होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए
दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही
ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली
उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे
हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |