jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत वार्ड 9 के सदस्य के लिए आज वोटिंग - 50 केंद्रों पर 25427 मतदाता करेंगे फैसला राशन विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी, 1 अक्टूबर से 7 दिवसीय आंदोलन की तैयारी पटवारियों की पदोन्नति में 50 वर्ष की आयु सीमा समाप्त करने की मांग, पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित

सरकारी डॉक्टर का रुपये लेते वीडियो वायरल, निलंबन का प्रस्ताव

मकड़ाई समाचार उज्जैन। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अजय निगम पर एक बुजुर्ग के इलाज के लिए उसके स्वजन से 15 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। स्वजन की शिकायत पर कलेक्टर आशीष सिंह ने डॉ. निगम के निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा को भेजा है।

सेठी नगर निवासी रतनलाल राठौर उम्र 59 साल बीमार होने पर 10 अक्टूबर को जिला अस्पताल पहुंचा था। उसके फेफड़ों में संक्रमण था। आरोप है कि इलाज के लिए डॉ. निगम ने इलाज के लिए 15 हजार रुपये मांगे। मरीज के बेटे प्रीतम का कहना है कि उन्होंने तीन-तीन हजार रुपये करके निगम को छह हजार रुपये दे भी दिए हैं। इसी दौरान प्रीतम ने डॉ. निगम का रुपये लेते वीडियो भी बना लिया।

- Install Android App -

एडीएम को की शिकायत

मामले में 14 अक्टूबर को एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी को शिकायत की गई थी। इसके बाद जांच की गई। सोमवार को डॉक्टर द्वारा कथित रूप से रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ। कलेक्टर आशीष सिंह ने डॉ. निगम को निलंबित करने के लिए प्रस्ताव संभागायुक्त आनंद शर्मा के पास भेजा है।