jhankar
ब्रेकिंग
किसान ने पुलिस कर्मी पर लगाए थे मारपीट के आरोप, छीपाबड़ टी आई ने आरोपों को निराधार बताया। बोले पुलिस... प्रीमियम शराब और बीयर पर पाबंदी, मध्य प्रदेश में बढ़ा शराब संकट भूसे से भरे ट्रक ने टूरिस्ट बस को मारी टक्कर, देवास हादसे में बड़ी संख्या में घायल इंदौर की सियासत में हलचल: IDA चेयरमैन की दौड़ तेज, दिल्ली से लेकर भोपाल तक लॉबिंग जनगणना 2027 के तहत पहले चरण की शुरूआत 16 अप्रैल से जिले में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए भर्ती हेतु आयोजित होंगे शिविर अंग्रेज़ों के जमाने में ‘एजुकेशन हब’ रहा हिरनखेड़ा आज भी इंटरमीडिएट स्कूल भवन को तरस रहा शिवपुर में सेन जयंती की तैयारी बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी 726वीं जयंती देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला: IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत मे...

सवाल का जवाब नहीं दे पाने पर भड़का शिक्षक, 12 साल के छात्र को बेरहमी से पीटा, हुई मौत

छात्र की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। इसके बाद एक छात्र की तबीतय बिगड़ गई। छात्र की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। रविवार देर शाम छात्र की मौत हो गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और फरार चल रहे शिक्षक की तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बादलपुर थाना क्षेत्र के बंबावड़-महावड़ मार्ग पर कैप्टन सांवलिया पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल में देव उर्फ मांगेराम का बड़ा बेटा प्रिंस (12) पढ़ता था। वह कक्षा पांचवी में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को शिक्षक सोरेन उर्फ वरुण ने टेस्ट लेने के लिए विषय याद करने को कहा था। शुक्रवार को छात्रों का टेस्ट लिया गया। इस दौरान प्रिंस कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाया। जिससे नाराज होकर अध्यापक ने प्रिंस की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रिंस के सिर और पीठ पर प्रहार किए गए।

इसके बाद प्रिंस बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद छात्र को दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि सिर पर प्रहार होने की वजह से तीन नसें फट गई हैं। इसके बाद रविवार देर शाम को प्रिंस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है और फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है।