डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्युरो बैतूल :- सतपुड़ा डेम के तीन गेट खोले गए हैं।लंबे इंतजार के बाद तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिले के सारनी में पिछले 24 घंटे में 125 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिससे सतपुड़ा तालाब का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में बांध के 3 गेट एक-एक फीट तक खोलने पड़े हैं। रविवार शाम इलाके में महज डेढ़ घंटे में ही 102 मिमी बारिश रिकार्ड हुई थी। डेम से फिलहाल 2473 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।
खोलने पड़े 7 गेट अब घटाकर तीन हुए
रविवार शाम से इलाके में मूसलाधार बारिश होने के कारण सतपुडा बांध 7 गेट 4-4 फ़ीट तक खोल दिए गए थे। लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण गेटों की ऊंचाई को 8-8 फीट तक खोलना पड़ा गया था। उस दौरान बांध से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ने से रविवार 29 अगस्त की सुबह बांध का जलस्तर 1432.5 फीट दर्ज किया गया था। जबकि डेम की क्षमता 1433 फीट है।
24 घंटे में 5 इंच बारिश
जिले में पिछले 24 घंटों में 142.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बैतूल में रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक 166.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि घोड़ाडोंगरी इलाके में यह आंकड़ा 182 मिमी दर्ज किया गया है।
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार
MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप
आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ...
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल,
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ...
हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़...
7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत...
हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
