ब्रेकिंग
स्टारलिंक पर सरकार सख्त, सभी को नहीं मिलेगी सुविधा मप्र विधानसभा में बिल पास : महिलाएं अब रात में भी काम कर सकेंगी इंदौर में धूमधाम से मनी नागपंचमी, पारंपरिक दंगल और बांबी पूजन में उमड़ी भीड़ आपरेशन सिंदूर से आतंकवादियों के आका समझ गये हैं कि हमला किया तो मिलेगा करारा जवाब : मोदी पांचवें टेस्ट से पहले गंभीर और ग्राउंड्समैन के बीच हुई तीखी नोकझोंक अमित शाह को पहलगाम में सुरक्षा चूक' की जिम्मेदारी लेनी चाहिए: खरगे सोना 200 रुपये टूटा, चांदी 1.13 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा और बोलीं- मेरी मां के आंसू तक गिना दिए ऑस्ट्रेलिया ने कैरेबियाई दौरे पर सभी प्रारूपों में 8-0 से क्लीन स्वीप किया गुलाबी गेंद से एशेज टेस्ट से पहले इंग्लैंड का सामना प्रधानमंत्री एकादश से होगा

साहिब, साहब और साहेब शब्द में अंतर ,उत्पत्ति, इतिहास एवं अर्थ

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24,धर्म कर्म | हिंदी भाषा में कई सम्मान सूचक शब्द है परंतु भारत में आम बोलचाल की भाषा में सबसे ज्यादा साहब शब्द का उपयोग किया जाता है। श्री रामचरितमानस में भी साहिब शब्द का उपयोग किया गया है और सिख धर्म में भी साहिब शब्द का उपयोग किया जाता है परंतु यह न तो हिंदी भाषा का शब्द लगता है और ना ही गुरुमुखी। सवाल यह है कि साहब शब्द कहां से आया। इसका साहिब से क्या कनेक्शन है और साहब शब्द का सही अर्थ क्या होता है।

साहिब शब्द की उत्पत्ति, इतिहास एवं अर्थ

हिंदी भाषा के विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं लेखक श्री अरविंद व्यास के अनुसार साहिब शब्द को इस प्रकार (षाहिब) लिखते हैं। हिंदी भाषा के उपयोगकर्ताओं को षाहिब जैसे शब्दों के उच्चारण की आदत नहीं है इसलिए भारतवर्ष में इसे साहिब कहा गया। यह मूल रूप से अरबी भाषा का शब्द है। प्राचीन भारत वर्ष में साहिब शब्द का अर्थ होता था ईश्वर के समकक्ष या भगवान के साथी।  ननकाना साहिब, गुरु ग्रंथ साहिब यहां तक की श्री रामचरितमानस में भी (साहिब सीतानाथ सो सेवक तुलसी दास) साहिब शब्द का उपयोग किया गया है। यहां भगवान विष्णु के अवतार श्री राम के लिए तुलसीदास जी ने साहिब शब्द का उपयोग किया है।

साहब शब्द की उत्पत्ति, इतिहास एवं अर्थ

भारत में अंग्रेजी सत्ता स्थापित होने के बाद एक निर्धारित रणनीति के तहत साहब शब्द का सरकारीकरण किया गया। भाषा के विशेषज्ञ आपत्ति ना करें इसलिए साहिब को साहब बना दिया गया। जिस प्रकार साहिब का अर्थ होता है भगवान के साथ ही उसी प्रकार साहब का अर्थ होता है सरकार के साथी अथवा प्रतिनिधि। यह इसलिए भी किया गया क्योंकि ऐसा करने से आम नागरिक आसानी से समझ पा रहे थे।

- Install Android App -

साहेब शब्द की उत्पत्ति इतिहास एवं अर्थ

साहेब शब्द मूल रूप से साहब के खिलाफ रचा गया। जहां एक तरफ साहब सरकार का साथी और प्रतिनिधि होता था वहीं दूसरी तरफ साहेब जनता का साथी और प्रतिनिधि बताया गया। बालासाहेब ठाकरे, बाबासाहेब आंबेडकर।

साहिब, साहब और साहेब शब्द में अंतर 

अब तक स्पष्ट हो गया होगा कि साहिब और साहब शब्द में केवल एक मात्रा का अंतर नहीं है बल्कि दोनों शब्दों के बीच एक सोची समझी साजिश है। साहिब के सामने हर नागरिक श्रद्धा से सिर झुकाता है और साहब के सामने मजबूरी में सर झुकाना पड़ता है। जबकि साहेब के सामने सर झुकाना नहीं पड़ता बल्कि उनके साथ सर उठाकर खड़े रह जाता है।