jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत  करताना पुलिस की वाहन चेकिंग में 4100 रुपये का जुर्माना वसूला

नर्मदा परिक्रमा पर आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बंकनाथ मंदिर में किए दर्शन

मनावर : मां नर्मदा परिक्रमा पर आए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एनपी प्रजापति गुरुवार को मनावर पहुंचे। जहां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने सिंघाना रोड स्थित बंकनाथ अटल दरबार मंदिर में श्री प्रजापति का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर में दर्शन कर सभी नेताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रजापति ने कहा कि मनुष्य को मानव जीवन व संसार में सभी प्रकार के सुख मिलते, लेकिन मां नर्मदा की भक्ति से मन को जो शांति मिलती है वो कहीं और नहीं है। नर्मदा परिक्रमा यह यात्रा एक धार्मिक यात्रा है। जिसने भी नर्मदा या गंगा में से किसी एक की परिक्रमा पूरी कर ली, उसने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा काम कर लिया। पूर्व व्यक्ति को अपने इस मानव जीवन में एक बार जरूर नर्मदा परिक्रमा करना चाहिए।

- Install Android App -

ज्ञात हो को नर्मदा प्रसाद प्रजापति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं। 2019-20 में यह मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष थे। प्रजापति मध्यप्रदेश की गोटेगाँव विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह एक अनुभवी नेता है जो वर्षों से पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जोहरी, कांग्रेस नेता राधेश्याम मुवेल, रविन्द्र जाट, हरीश खंडेलवाल, आशीष साद, ऋषभ कीमती, पार्षद जिमी सावनेर, दिलीप सिंगार, रवि कुशवाह, श्याम प्रजापत, संग्राम सोलंकी, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र मुकाती आदि उपस्थित रहे।