jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

25 साल बाद सूखे कुओं में अचानक आया पानी,मजदूरी छोड़ खेती मे लगे ग्रामीण

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान|  साल दर साल भूजल स्तर गिरने से रोकने के लिए सरकार लाखों – करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। वहीं जयपुर के आमेर उपखण्ड क्षेत्र के 3 गांवों के कुओं में ढाई दशक बाद एक बार फिर से पानी आया है। इन गांवों में वर्तमान में फसल लहराई है। ऐसे में 20 साल का युवा गांव में पहली बार गेहूं, जौ की फसल लहलहाती देखी है। पानी सूखने से लोग मजदूरी को जयपुर निकल जाते थे, इस बार कुओं में पानी आने से कृषि कार्य में जुटे रहे। इन गांवों में पानी आना चर्चा का विषय बना हुआ है।

जयपुर से 40 किलोमीटर दूर आमेर उपखंड के ग्राम पंचायत कांट के गांव कीरतपुरा व छापराड़ी पंचायत के लबाना, जैतपुर गांव में 2022 में अच्छी बारिश से कुओं में फिर पानी आने से लोग खेती करने लगे हैं। यहां ढाई दशक बाद लोगों को खेती करने का मौका मिला है। लोगों की माने तो 2022 में दो माह बारिश होने से यहां के कुओं में फिर पानी आ गया। जब लोगों को पता चला कि कुआं में पानी आ गया तो खेती में जुट गए। उन्होंने जौ, गेहूं की फसल की बुआई कर दी। अब किसान फसल कटाई में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2010 में भी कुछ पानी आया था। फिर पानी बीतने से फसल होना बंद हो गई थी।

- Install Android App -

बारिश अच्छी होने से कुओं में पानी आ गया
लबाना, कीरतपुरा, जैतपुर सहित अन्य गांवों में पानी सूखने से खेती होना बंद हो गई थी। यहां कृषि कार्य करने वाले यंत्र भी खराब हो चुके थे या फिर किसानों ने बेच दिए थे। इस बार पानी होने से किसानों को फिर फव्वारा पाइप, मोटर, स्टार्टर सहित कृषि संसाधन जुटाने पड़े हैं। कीरतपुरा में रहने वाले दुर्गालाल दोराता ने कहा कि इस बार बारिश अच्छी होने से हमारे गांव में सभी कुओं में पानी आ गया है। इससे हम ने करीब 25 साल बाद वापस खेती करना शुरू कर दिया है।