ब्रेकिंग
हरदा: 17 साल की किशोरी ने लगाई अज्ञात कारणों से फांसी, पुलिस जांच में जुटी !  कृषि उपज मंडी में धरना: हरदा किसान कांग्रेस ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम... रहटगांव : मकान का काम करते समय 35 वर्षीय युवक की 11 KV विद्युत लाइन से टकराने से मौत !  मप्र के गंजबासौदा मे खुदाई के दौरान निजाम को मिला 16-17 सदी का शिवलिंग ! मालदीव में पीएम मोदी को गले लगाकर मुइज्जू ने किया स्वागत यहां मंदिरों के बाहर मांस की दुकान को लेकर आखिर क्यों नहीं होता विवाद मध्यप्रदेश में एक कलयुगी बेटे को आजीवन कारावास की सजा !  राशनकार्ड धारियो के लिए खुश खबरी !  चावल से ज्यादा मिलेगा गेंहू पढ़िये पूरी खबर राजस्थान : झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी, 4 बच्चों की मौत, कई के दबे होने की आशंका थाईलैंड-कंबोडिया 'जंग' दूसरे दिन भी जारी, 14 की मौत

सियासतः पूर्व सीएम दिग्विजय पर कृषि मंत्री पटेल ने कसा तंज, बोले- 60 साल में कांग्रेस ने एक शौचालय तक नहीं दिया, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर राजीव गांधी ने लगाई थी मुहर

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने पलटवार किया है। कहा कि दिग्विजय सिंह सबसे पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। 60 साल में कांग्रेस ने एक शौचालय तक नहीं दिया। कांग्रेस ने 60 साल में एक पक्का मकान नहीं दिया। कांग्रेस ने 60 साल में बिजली नहीं दी, 60 साल में गांव में पक्की सड़क नहीं दी। कांग्रेस ने 60 साल में लोगों को पीने के पानी के लिए तरसा दिया। कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई वह हमने 8 साल में कर दिखाया।

- Install Android App -

कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर नकली गांधी बनकर देश पर राज किया। 60 साल में कांग्रेस ने कभी गांधी जी के विचारों को नहीं अपनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 साल में हाथ में झाड़ू लेकर इस देश के स्वच्छ बनाया। कांग्रेस ने देश को गंदगी दी, जातिवाद दिया, भ्रष्टाचार दिया, आतंकवाद दिया, दहशत गर्दी दी। कांग्रेस ने तीन धारा 370 लगाकर कश्मीर को अलग किया और आतंकवाद को जन्म दिया। कांग्रेस ने देश को गरीबी दी, भुखमरी दी।

मध्यप्रदेश में जो भी समस्या है उसके लिए दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोषी है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार पर राजीव गांधी ने मुहर लगाई थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपए चलता है लोगों के पास 15 पैसे पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में कोई 1 रुपए भी नहीं खा सकता।