ब्रेकिंग
Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन हरदा: हरीश चौधरी और जीतू पटवारी आयेंगे आज हरदा जिले के करताना सिपाही बनते युवक के तेवर बदले दहेज मेंमांगे 30 लाख, मांग पूरी न होने पर सगाई तोडने की धमकी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 17 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सिराली: यह चुनाव नाली सड़क का नहीं देश के स्वाभिमान का चुनाव है। : राजेश वर्मा(काका) भाजपा जिलाध्यक्ष

हरदा सिराली।सिराली भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय सिराली में आयोजित की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि आज की बैठक के साथ ही मंडल में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा( काका)ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए समर्पित भाव से जुट जाना है।

उन्होंने कहा कि है यह चुनाव कोई साधारण नाली सड़क जैसी समस्याओं के समाधान का चुनाव नहीं है बल्कि देश के स्वाभिमान का चुनाव है ।मोदी जी के कार्यकाल में पिछले 10 वर्षो में अभूतपूर्व काम हुए हैं जिससे देश का सम्मान बढ़ा है तथा देश में विकास के नये आयाम स्थापित किए है। भरत सिंह राजपूत ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का उत्तरदायित्व है कि वह इस लोकसभा चुनाव के महायज्ञ में अपने श्रम रूपी कार्य की आहुति समर्पित करें तथा अपने उत्तरदायित्व का पालन करते हुए जनता से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों एवम् जनता जनार्दन से मिलकर मोदी जी के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित करें।

- Install Android App -

जगदीश सोलंकी ने कहा की भाजपा ने पिछले 15 वर्षो में बिना भेदभाव के विकास किया है और आगे भी विकास ही भाजपा का उद्देश्य है। मंडल अध्यक्ष मनीष मांगुले ने अतिथियों एवम् कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भरत सिंह राजपूत कुंवर संजय शाह अलकेश आर्य राधेश्याम गौर अशोक गुर्जर उपेंद्र गदरे जगदीश सोलंकी भागवत ढोके मनीष मांगुले सत्यनारायण शर्मा संहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।