ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने खेड़ा में वेयर हाउस का किया निरीक्षण सुदीप पटेल की फेसबुक आईडी हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने डाली राजपूत समाज को लेकर विवादित पोस्ट, सफाई में ... वर्ष 2014 में 15 लाख की लागत से बना सुलभ शौचालय क्यों तोडना चाहती है नगर परिषद , कांग्रेस बोली ये सर... मप्र मे भारी बारीश: उज्जैन,डिंडोरी,जबलपुर, इटारसी के बाजार मे पानी भराया ! सभी नदी नाले आए उफान कई र... शर्मसार हुआ शहर गाय की बछिया के साथ की गंदी हरकत, पुलिस थाने पहुंचे नागरिक रहटगाँव पुलिस को मिली सफलता : नगर के बीचों बीच सुनार की दुकान पर हुई चोरी का एसपी ने किया खुलासा, ... मप्र अजब गजब-सरपंच सचिव का अनोखा कारनामा  अभियान नशा मुक्ति का सरकारी रुपयो से बुलाए बीड़ी के बंडल  मस्जिद में सपा सांसदों की बैठक पर सियासी बवाल सोने का भाव 1 लाख के पार

सुबह 3 बजे से खाद के लिए लाइन में लगे किसान, नहीं मिला तो हाईवे पर किया चक्का जाम

शिवपुरी हाईवे पर आधे घंटे तक बैठे रहे किसान, अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला जाम

मकड़ाई समाचार श्योपुर। जिले में खाद संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की सुबह सैकड़ों किसान खाद लेने के लिए विपणन संस्था के गोदाम पर लाइन में लगे थे, लेकिन सुबह जब कर्मचारियों ने खाद देने से मना कर दिया तो गुस्साए किसानों ने श्योपुर- शिवपुरी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार, एसडीओपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

ज्ञात हो कि पिछले 10 दिन से विपणन संस्था के गोदाम पर खाद का स्टॉक नहीं था। किसानों को शुक्रवार की शाम संस्था गोदाम पर खाद आने की सूचना मिली थी। इसलिए वह खाद लेने के लिए सुबह 3 बजे ही गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लग गए। सुबह तक करीब 800 किसान लाइन में खड़े हुए थे। तभी संस्था के कर्मचारियों ने किसानों से यह कह दिया कि अभी खाद का स्टॉक नहीं आया है इसलिए खाद नहीं मिलेगा। इस बात से किसान नाराज हो गए और उन्होंने संस्था के गोदाम के सामने ही हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक किसान हंगामा करते रहे। इसके बाद तहसीलदार संजय जैन और एसडीओपी राजू रजक मौके पर पहुंचे किसानों से चर्चा करने के बाद समझाइश दी तब जाकर किसानों ने जाम हटाया।

- Install Android App -

1 दिन पहले भी पुलिस के पहरे में बंटा खाद

खाद के लिए किसान अभी भी परेशान है। इसीलिए किसान खाद के लिए कतार में लगने को विवश बना हुआ है। शुक्रवार को शहर के धान मिल फीडर स्थित मार्कफेड के खाद विक्रय केंद्र पर किसान खाद के लिए कतार में लगे रहे। पुलिस सुरक्षा के बीच खाद का वितरण किया गया, किसान सुबह से लेकर देर शाम तक खाद के लिए कतार में लगे हुए दिखाई दिए। किसानों में खाद संस्थाओं से न मिलने और यहां पर भी कतार में लगने को विवश होने से नाराज है। किसानों का कहना है कि खाद के लिए किसान को परेशान होना ही पड़ता है।

खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सुबह हाईवे पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंच गए थे। किसानों को समझाइश देकर जाम हटवा दिया गया है।

संजय जैन, तहसीलदार, श्योपुर