सूबेदार वर्षा गौर के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही कर 16 वाहनों से समन शुल्क वसूला

मकडाई समाचार हरदा|यातायात पुलिस हरदा द्वारा  NH -47 मार्ग पर नई सब्जी मंडी क्षेत्र में चल रहे  मरम्मत कार्य के कारण बायपास से लेकर डबल- फाटक तक रोड को वन- वे किया गया |  वैकल्पिक मार्ग में वाहन चालकों की सुविधा  हेतु  फ्लेक्स एवं यातायात के जवान लगाये गये |लाल कपड़ा बांधे बिना बाहर लटकते हुए लोहे के सरिए ले जा रहे  ट्रैक्टर-ट्रॉली  सहित 16 वाहनों पर चालान कर 6750 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया|

सूबेदार वर्षा गौर ने संभाली कमान 

 पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेंद्र सिंह वर्धमान के निर्देशन में सूबेदार वर्षा गौर , एएसआई.सोबरन सिंह पटेल, प्रधान आरक्षक महेश शर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ ने चालानी कार्यवाही कर 16 वाहनों से 6750 समन शुल्क वसूल किया एवं  लाल कपड़ा बांधे बिना लोहे के सरिया लेकर जा रही ट्रैक्टर -ट्रॉली के चालक का चालान काटा गया व सरिया व्यापारी एवं ट्रैक्टर चालक को भविष्य में इस प्रकार की गलती ना दोहराने की हिदायत दी गई | NH-47  मार्ग पर  नगरपालिका द्वारा नई सब्जी मंडी क्षेत्र में किए जा रहे  मरम्मत कार्य  के कारण  डबल फाटक से  बायपास तक  मार्ग को  वन-वे किया गया है |

- Install Android App -

यातायात पुलिस ने परिवर्तित मार्ग के फ्लेक्स लगाए

इस दौरान टिमरनी की ओर से आने वाले वाहन डबल फाटक से बायपास व इंदौर की ओर सीधे आ सकेंगे , जबकि  छिपानेर ,खंडवा एवं इंदौर की ओर से  बैतूल ,होशंगाबाद एवं नागपुर  की तरफ जाने वाले वाहनों को  बायपास – छिपानेर चौक –  कृषि उपज  मंडी – रेलवे स्टेशन- डबल फाटक  होते हुए जाना होगा | यह डायवर्सन  20 दिन इसी प्रकार रहेगा| इस हेतु वाहन चालकों की सुविधा हेतु  विभिन्न स्थानों पर  यातायात पुलिस द्वारा  परिवर्तित मार्ग के फ्लेक्स लगाए गए हैं एवं  विभिन्न चौराहों पर  यातायात के जवानों को  मार्ग व्यवस्था सुचारू रखने हेतु  तैनात किया गया है ,साथ ही शहर में लगातार भ्रमण कर  यातायात व्यवस्था को  ठीक किया जा रहा है| बेतरतीब खड़े वाहनों को सड़क के बाजू से व्यवस्थित पार्क करवाया जा रहा है|