jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

सोने की खान के पास भीषण धमाका, 59 लोगों की मौत.. 100 से ज्यादा घायल

गांव में विस्फोट के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी दी

- Install Android App -

औगाडोउगोउ, 22 फरवरी (एपी)। दक्षिण-पश्चिमी बुर्किना फासो में सोमवार को सोने की खान के पास भीषण विस्फोट होने से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय प्रसारक ने यह जानकारी दी। ‘आरटीबी’ की खबर के अनुसार, गबोम्ब्लोरा गांव में विस्फोट के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों ने हताहत हुए लोगों की संख्या की जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि खनन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों के कारण विस्फोट हुआ।

विस्फोट के दौरान मौके पर मौजूद एक वन कर्मी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) से कहा, ‘‘ मुझे हर तरफ शव नजर आ रहे थे। वह भयावह था।’’ उन्होंने बताया कि पहला विस्फोट सोमवार स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे हुआ था और उसके बाद भी कई विस्फोट हुए।