jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

सोशल मीडिया का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान, हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

सैंन फ्रांसिस्को। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल अमेरिकी कंप्टीशन वॉचडॉग फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया धोखाधड़ी का एक बड़ा अड्डा बनकर उभरा है। जहां पर साल 2021 में 95,000 से ज्यादा लोग फ्रॉड का शिकार हुये हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए फ्रॉड के चलते यूजर्स को साल 2021 में 770 मिलियन डॉलर (करीब 5775 करोड़ रुपये) का नुकसान होने की सूचना है। यह अमेरिका में साल 2021 में हुए कुल फ्रॉड का 25 फीसदी हिस्सा है।

हर 4 में से 1 लोग हुये ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार 

- Install Android App -

सोशल मीडिया पर साल 2021 में विज्ञापन, पोस्ट और मैसेज के जरिए हर 4 में से एक लोग सोशल मीडिया फ्रॉड का शिकार हुये हैं। आंकड़ों के मुताबिक सोशल मीडिया साल 2021 में फ्रॉड करने वालों के लिए सबसे मुनाफे वाला कारोबार रहा है। सोशल मीडिया फ्रॉड का शिकार सभी आयु वर्ग के लोग हुये हैं। हालांकि सबसे ज्यादा सोशल मीडिया शिकार होने वालों में 18 से 39 आयु वर्ष के लोग शामिल हैं। जिनकी संख्या बाकी लोगों के मुकाबले दोगुनी है। सोशल मीडिया ठगी में सबसे ज्यादा लोग ऐसे है, जिन्होंने निवेश और रोमांस जैसे काम के लिए पेमेंट किया। वहीं ज्यादातर मामलों में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वो लोग फ्रॉड का शिकार हुये हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया ऐप पर भरोसा करके ऑनलाइन शॉपिंग की है।  भी खरीदने को दौरान फ्रॉड का शिकार हुये हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग से सबसे ज्यादा फ्रॉड

सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान सबसे ज्यादा 45 फीसदी लोग फ्रॉड का शिकार हुये हैं। 70 फीसदी लोगों ने माना कि सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद उनकी तरफ से ऑनलाइन शॉपिंग की गयी। जो फ्रॉड का कारण बना। फेसबुक और इंस्टाग्राम से सबसे ज्यादा फ्रॉड की खबरें हैं।