jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की सजा मौत, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना में हुई चाकूबाजी की घटना में युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मुंबई का रहने वाला था और इंदौर आया था। सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर हुए विवाद के बाद खजराना के ही रहने वाले तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। यहां 1 मार्च को मुंबई के रहने वाले साहिल पर क्षेत्र के ही रहने वाले शहाबुद्दीन, अरशद और भय्यू ने चाकू से हमला कर दिया था। घटना के तीन दिन बाद साहिल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस की मानें तो मृतक साहिल ने आरोपी शाहबुद्दीन की पोस्ट पर कोई कमेंट्स किया था। जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ था। मृतक मुंबई से इंदौर आया था, तब तीनों आरोपियों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने शहाबुद्दीन और अरशद को हिरासत में लिया है। वही फरार आरोपी भय्यू की तलाश जारी है।

खजराना पुलिस के मुताबिक 1 मार्च की रात को साहिल पुत्र अकबर निवासी जमजम चौराहे को उपचार के लिये उसका भाई सोहेब एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां तीन दिन उपचार के बाद साहिल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मामले में अब जांच के बाद हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।