jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में हरदा जिला प्रदेश में रहा अव्वल

हरदा 05 अक्टूबर 2018/भारत सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा देश में स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में देश की रैकिंग में हरदा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 100 में से 92.42 अंक के साथ 40वे नम्बर पर रहा है। स्वच्छता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश एवं जिले की रैंकिंग हेतु यह पहला सर्वे था। रैंकिंग हेतु 03 मानक निर्धारित किये गये थे। सर्विस लेवल प्रोग्रेस के तहत भारत सरकार के एमआईएस में दर्ज जिले की स्थिति को 35 प्रतिशत वरियता दी गई थी, जिसमें हरदा जिले को शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुये। जनता से फीडबैक के तहत 35 प्रतिशत अंक में से जिले को 27.70 अंक प्राप्त हुये तथा प्रत्यक्ष अवलोकन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु जिले में भारत सरकार द्वारा भेजे गये दल द्वारा 07 ग्रामों का सर्वेक्षण किया। जिसमें जिले को 30 में से 29.71 अंक प्राप्त हुये, इस प्रकार कुल 100 में से 92.42 अंक प्राप्त हुये।

- Install Android App -

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के तहत जिले की रैंकिंग को सर्वोच्च स्थान पर लाने हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर श्री एस. विश्वनाथन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एच.एस. मीना के नेतृत्व में, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण श्री रजनीश शुक्ला के सहयोग से रणनीति बनाकर कार्य किया गया। जिला स्तर पर, विभिन्न शासकीय विभागो के जिला एवं खण्डस्तरीय अधिकारी को सर्वेक्षण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कोमल सुदीप पटेल भी उपस्थित रही तथा जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी सभी जनप्रतिनिधियों, महत्वपूर्ण विभागों शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्राम पंचायत, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य विभाग आदि के मैदानी अधिकारी/कर्मचारियो को विस्तृत एवं स्पष्ट प्रशिक्षण देकर दायित्व सौंपे गये। ग्राम स्तरीय गतिविधियो के अनुश्रवण एवं क्रियान्वयन हेतु 42 प्रेरक/स्वच्छाग्राहियों को गांव आवंटित किये गये। स्वच्छता सर्वेक्षण-ग्रामीण में जिले की तीनों जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वच्छता सर्वेक्षण में नागरिकों की अधिक से अधिक प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिये यूट्यूब विडियो के माध्यम से प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा महत्वपूर्ण समस्त विभागो, जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय, स्कूल, स्वयंसेवी संस्थाओ आदि को फीडबैक हेतु जोड़ा गया।