ब्रेकिंग
हरदा जनपद पंचायत की चौखट से शुरू होता है। भ्रष्टाचार का खेल, भ्रष्टाचार रूपी दानव पैर पसार चुका कई ग... हरदा: पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में एक को पुलिस ने धर दबोचा, फरार 2... MP में बच्चों के लिए आई धांसू 'पार्थ योजना'! 9 शहरों में मिलेगी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, मंत्री ने दिए बड... बैलगाड़ी दौड़ गोपालपुर में रुंदलाय और भोनखेड़ी के बैलो ने जीता पहला इनाम मध्य प्रदेश टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत पाएं ₹10 हजार से ₹1 लाख तक का बिजनेस लोन बहुत कम ... लाड़ली बहना अकेली नहीं! MP सरकार की इस दमदार योजना में गर्भवती महिलाओं को मिलते हैं सीधे ₹1400, जानि... मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला! गौशालाओं को अब ₹40 प्रति गाय, पशुपालन योजना का नाम बदला। जानें नई M... MP Big Breking News: सरकारी विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाई और 2972 पदो निकाली भर्ती: हजारों बेरोजगारो स... हरदा: एमडी ड्रग्स, अफीम तथा शराब छुड़वाने के लिए डॉक्टर विशाल सिंह बघेल दिलाएंगे निःशुल्क परामर्श. भारत के लिए यह बहुत बड़ी जीत है। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत

हंडिया : दीपावली पर मैदान में लगी पटाखा दुकानों का कचरा मैदान में ही छोड़ा

मकड़ाई समाचार हंडिया। दीपावली के मद्देनजर नगर में जमकर पटाखों की बिक्री हुई। हंडिया में पूर्व से निर्धारित मैदान में लगी पटाखा दुकानों में दो दिन पहले से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। अब दिवाली भी बीत गई और दुकानें भी हट गई है।

लेकिन मैदान की सूरत बद बत्तर हो गई है। मैदान में लगी पटाखों की दुकानें हटने के बाद दुकानदार उसी तरह कूड़ा कचरा फैलाकर चलते बने जिस मैदान के जरिए इन लोगों ने हजारों रुपए की कमाई की है। उसकी ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। अपनी कमाई के आगे दुकानदारों ने कूड़ा कचरा फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

- Install Android App -

पंचायत भी नहीं दे रही ध्यान,,
मैदान का कचरा साफ करने को लेकर ग्राम पंचायत भी उदासीन है। जो नगरी दीपावली पर्व पर सजी धजी नजर आ रही थी,बो अब कचरे का साम्राज्य बनने की ओर है। कचरे को साफ करने की जहमत ग्राम पंचायत ने अभी तक नहीं उठायी है। मैदान के ताजा हालात ये हैं कि मैदान पर पटाखों के खाली पैकेट और पन्ना पन्नी पड़ें हुए हैं। हर साल पटाखों की दुकानें लगने के बाद उक्त मैदान की साफ सफाई का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास होता है। लेकिन पंचायत अपने दायित्व से पीछे हटते दिख रही है। खबर लिखे जाने तक मैदान कचरे से पटा पड़ा था।

यूवा समाजसेवी मनोज तंवर और सौरभ अग्निहोत्री का कहना है कि मैदान की साफ सफाई करवानी चाहिए ताकि वहां सफाई और स्वच्छता बनी रहे।