एक युवक को सरकारी अस्पताल में गभीर अवस्था में भर्ती कराया गया
मकड़ाई समाचार इटारसी। जिले के केसला ब्लॉक के पास गुरुवार की रात सूखी नदी के नये पुल से निकलते समय बाइक सवार नीचे गिर गये। मौके पर ही बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक को इटारसी के सरकारी अस्पताल में गभीर अवस्था में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभापुर पाथाखेड़ा निवासी राहुल पिता रामनाथ उपराले उम्र 23 वर्ष,आकाश पिता देवानंद मस्तकर 24 वर्ष और टिंकू उर्फ प्रवीण पिता कन्हैयालाल 27 वर्ष बाइक से भोपाल जा रहे थे,उसी दौरान केसला में काली मंदिर के पास सूखी नदी के पुल से बाइक नीचे गिर गई।
इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पुलिस ने इटारसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों मृतक युवकों के शवों को केसला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेज दिया है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

