jhankar
ब्रेकिंग
भारतीय किसान संघ के समर्थन में दोपहर 2 बजे तक बंद रहा हरदा बाजार और मंडी, व्यापारियों ने दिया साथ हंडिया में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती: नर्मदा तट के पास दुकानों में पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹20... लुचगाँव में खराब DP के कारण अंधेरे में ग्रामीण, नई DP लगाने की मांग सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन,  नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंद... ई-विकास टोकन बुकिंग के नाम पर वसूली नहीं चलेगी,  एसडीएम विजय राय ने कहां कार्रवाई होगी किसानों से सि... सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं

हंडिया : दीपावली पर मैदान में लगी पटाखा दुकानों का कचरा मैदान में ही छोड़ा

मकड़ाई समाचार हंडिया। दीपावली के मद्देनजर नगर में जमकर पटाखों की बिक्री हुई। हंडिया में पूर्व से निर्धारित मैदान में लगी पटाखा दुकानों में दो दिन पहले से ही खरीदारी शुरू हो गई थी। अब दिवाली भी बीत गई और दुकानें भी हट गई है।

लेकिन मैदान की सूरत बद बत्तर हो गई है। मैदान में लगी पटाखों की दुकानें हटने के बाद दुकानदार उसी तरह कूड़ा कचरा फैलाकर चलते बने जिस मैदान के जरिए इन लोगों ने हजारों रुपए की कमाई की है। उसकी ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया। अपनी कमाई के आगे दुकानदारों ने कूड़ा कचरा फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

- Install Android App -

पंचायत भी नहीं दे रही ध्यान,,
मैदान का कचरा साफ करने को लेकर ग्राम पंचायत भी उदासीन है। जो नगरी दीपावली पर्व पर सजी धजी नजर आ रही थी,बो अब कचरे का साम्राज्य बनने की ओर है। कचरे को साफ करने की जहमत ग्राम पंचायत ने अभी तक नहीं उठायी है। मैदान के ताजा हालात ये हैं कि मैदान पर पटाखों के खाली पैकेट और पन्ना पन्नी पड़ें हुए हैं। हर साल पटाखों की दुकानें लगने के बाद उक्त मैदान की साफ सफाई का जिम्मा ग्राम पंचायत के पास होता है। लेकिन पंचायत अपने दायित्व से पीछे हटते दिख रही है। खबर लिखे जाने तक मैदान कचरे से पटा पड़ा था।

यूवा समाजसेवी मनोज तंवर और सौरभ अग्निहोत्री का कहना है कि मैदान की साफ सफाई करवानी चाहिए ताकि वहां सफाई और स्वच्छता बनी रहे।