jhankar
ब्रेकिंग
मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्...

हंडिया : नर्मदा नदी किनारे गांवो में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर SDM ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मकड़ाई एक्सप्रेस हंडिया : तहसील कार्यालय हंडिया में बुधवार को एसडीएम महेश बमन्हा की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई, एसडीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों और धर्मशालाओं की एक-एक चाबी अपने पास रखें।, जिससे गांव में बाढ़ का पानी आने की स्थिति में जिस बस्ती में बाढ़ का पानी भरा जाता है।
ऐसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके।
जिन निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाता है, प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था ग्राम पंचायत से कराई जाए।
यह निर्देश एसडीएम महेश बमन्हा ने बैठक में जनपद पंचायत सीईओ को दिए।,
एसडीएम ने पंचायत सचिव ओमप्रकाश कलम को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से पुल पुलिया की सफाई के साथ गांव की सभी नालियों की सफाई करवाएं।, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारी शैलजा महाजन तथा पशु चिकित्सक आर के बांके से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य अमले को मौजूद रहने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिन ग्रामों में बाढ़ की स्थिति बनती है,
उन ग्रामों में पटवारी पंचायत सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कोटवार संयुक्त रूप से निगरानी करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।