jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

हंडिया : मां नर्मदा के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती पिंकी गहलोत तथा सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष अग्रवाल देंगे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति

मकड़ाई समाचार हंडिया। धार्मिक नगरी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नर्मदा जयंती की पूर्व संध्या पर कमल सांस्कृतिक मंच की ओर से मां नर्मदा के सड़क घाट पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

- Install Android App -

कमल सांस्कृतिक मंच के सौरभ अग्निहोत्री ने बताया कि मां रेवा के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर इस बार राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती पिंकी गहलोत तथा जबलपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायक मनीष अग्रवाल द्वारा रात्रि साढ़े आठ बजे से एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां यहां पूरे जोरशोर से की जा रही हैं।
श्री अग्निहोत्री ने समस्त नर्मदा भक्तों से विशाल भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।