jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को मिलेगा खीर पुड़ी लड्डू का विशेष भोज

मकड़ाई समाचार हरदा। आगामी 26 जनवरी को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त समस्त प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों के विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने सभी एसडीएम, जिला परियोजना समन्वयक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किये है। उन्होने निर्देशित किया है कि विशेष भोज में विद्यार्थियों को सब्जी, पूरी, खीर अथवा सब्जी, पूरी, हलवा तथा इसके साथ लड्डू का वितरण किया जावे। इस अवसर पर जनसहयोग प्रदान करने वाले नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों को भी अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जावे। यदि जनप्रतिनिधि भी जनसहयोग करना चाहें तो उनसे भी सहयोग प्राप्त किया जावे तथा जनसहयोग से प्राप्त राशि को 26 जनवरी को होने वाले विशेष भोज पर ही व्यय किया जावे।

- Install Android App -

जिला स्तरीय कार्यक्रम अबगांवकला के मिडिल स्कूल में होगा
मध्यान्ह भोजन का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले के ग्राम अबगांवकला में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित अधिकारी व जनप्रतिधि भी उपस्थित रहेंगे।