jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

हंडिया: या अली या हुसैन के नारों के साथ निकले ताजिए,अखाड़े में युवाओं ने दिखाए करतब,,,

हंडिया।मोहर्रम का पर्व धार्मिक नगरी में बड़े ही शान और शौकत के साथ मनाया गया,शनिवार को इमामबाड़ों से तजियेदार अपने-अपने ताजियों को लेकर चौपाटी एवं चावड़ी चौक पर एकत्रित हुए जहां युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए,अखाड़े में युवा लाठियों और रस्सियों के गोले का करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

- Install Android App -

ताजिए के साथ चल रहे ताजिएदारों की ओर से लाठियों के करतब का प्रदर्शन बहुत ही आकर्षक रहा।
युवा ढोल पर मातमी धुन के साथ या अली या हुसैन का नारा लगाते चल रहे थे,हिन्दू तथा मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजियों को धानी एवं लोहान चढ़ाकर खुशहाली की मन्नत मांगी, इसके बाद ताजियों को मां नर्मदा में प्रवाहित किया गया,पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क व चौकन्ना नज़र आया।