jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार नौसर के निजी स्कूल में बच्चों ने खुद बनाई राखियां, छात्राओं ने बांधा रक्षा-सूत्र ईद मिलादुन्नबी पर सेवा कार्य : अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, निशुल्क भोजनालय को दी मदद बस स्टैंड चौराहे पर सजी रंग-बिरंगी राखियों की दुकानें, लाइट और म्यूजिकल राखियों की डिमांड टिमरनी में आज प्रधानमंत्री युवा संवाद और विकसित भारत युवा कनेक्ट कार्यक्रम आज होगी नीलामी, फिर रक्षाबंधन पर 3 दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी रक्षाबंधन 2026: भद्रा का साया नहीं, 28 अगस्त को मनेगा राखी का पर्व

मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज

हरदा। जिले के मर्दानपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरपंच सुनील मीणा ने शिकायत में आरोप लगाया कि नाली निर्माण कार्य के दौरान नितिन मीणा ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

वहीं, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र नितिन मीणा के साथ सरपंच और उसके भाई ने मारपीट की। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर पहुंचने पर उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसमें उन्हें भी चोट लगी।

- Install Android App -

इनका कहना है

“दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की शिकायत की है। दोनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

– सीताराम पटेल, थाना प्रभारी, सिराली