jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

हद कर दी आपने : शिक्षिका स्कूल से हमेशा रहती गायब, फिर भी हाजिरी रजिस्टर में लग रही उपस्थिति, राष्ट्रीय पर्व पर बच्चो के लिए सड़ा आलू प्याज, मिर्ची से बन रहा था भोजन, देखे विडियो

हरदा : जिले के रहटगांव तहसील के ग्राम पाटियाकुआ में गांव की सरकारी स्कूल में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। स्कूल में बच्चे प्रतिदिन स्कूल पढ़ाई करने आते है। लेकिन स्कूल की शिक्षिका वर्षा आर्य हमेशा गायब रहती है। ऐसा आरोप ग्रामीणों ने लगाया।

बीती 26 जनवरी को गांव की सरकारी स्कूल में जब ग्रामीण पहुंचे। और वहा देखा तो दंग रह गए। अनियमितता लापरवाही की हद हो गई। शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षको का चेहरा बेनकाब हो गया।
दरअसल जब गांव के जागरूक युवाओं ने बच्चो से बात की तो पता चला स्कूल की शिक्षिका  अक्सर गायब रहती है। लेकिन स्कूल के रजिस्टर में बकायदा उनकी उपस्थिति दर्ज रहती है।

- Install Android App -


इसके बाद जब मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था देखी तो। सड़ा आलू और सब्जी से भोजन बनाया जा रहा था। ग्रामीण और जागरूक युवाओं ने इसका विरोध किया और मौके पर पंचनामा बनाकर शिक्षिका और मध्यान्ह भोजन बनाने वाले समूह को हटाने की मांग की।

सोशल मिडिया पर विडियो वायरल होने के बाद जयश के जिलाध्यक्ष राकेश काकोडिया ने जिलाधीश महोदय से शिक्षिका के ऊपर और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की। वही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्य नारायण सुचार ने भी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा है। की स्कूलों का निरीक्षण होना चाहिए। ताकि शिक्षा का स्तर सुधरे। और लापरवाह शिक्षको पर कार्यवाही हो सके।

देखना होगा कि उक्त वायरल विडियो और ग्रामीणों के आक्रोश के बाद जबाबदर अधिकारी कब तक कार्यवाही करेगे।